फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरस रही आग, लोगों का हाल-बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। आसमान से आग बरस रही है। साल लू का प्रकोप जारी है। इसके चलते आमजन का हाल-बेहाल हो रहा है। अब दिन के साथ रात भी गर्म होने लगी है। दिन का तापमान जहां 44 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है तो वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 32 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस प्रकार भीषण गर्मी ने लोगों का दिन चैन के साथ रातों की नींदे भी छीन ली है। हालांकि मौसम विभाग आगामी 4-5 दिनों में बारिश की संभावना जता रहा है, लेकिन दिन के समय तेज धूप लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। भीषण गर्मी के साथ आसमान से बरसती आग से लोग गर्मी की चपेट में आकर बीमार होने लगे हैं। शनिवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 44.2 तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते सुनसान रहने लगे बाजार
नांगल चौधरी। पिछले कई दिनों से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन कुछ दिन पहले हुई हल्की बरसात के बाद से लगातार चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों से लोगों का जीना बेहाल हो गया है। जिस कारण लोग बरसात के इंतजार में है, लेकिन बारिश हो नहीं रही। गर्मी की वजह से लोगों का दोपहर के समय घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। वहीं चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी भी इतनी तेज धूप में प्रचार करने से बच रहे हैं, जो पूरी दोपहर अपने-अपने कार्यालयों में आराम करते हैं। केवल सुबह और शाम को ही लोगों से घर घर जनसंपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें