फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से रेलवे स्टेशन के स्वीच रूम में लगी आग, तीन घंटे रही बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के आदर्श रेलवे स्टेशन के स्वीच रूम मंगलवार रात करीब एक बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। रेलवे कर्मचारियों आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेलवे कर्मचारियों ने आरपीएफ को सूचना देने के बाद आरपीएफ कर्मचारी भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गए। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया। रेलवे स्टेशन के अधिकारियों की मानें तो आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।
विज्ञापन

आग की सूचना स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ व जीआरपी पुलिस के जवानों को दी गई। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से रेलवे स्टेशन की बिजली भी दो-तीन घंटे गुल रही।
आग लगने की सूचना के बाद सादलपुर से तकनीकी विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचकर बिजली आपूर्ति को चार घंटे बाद सुचारु कर दिया। स्टेशन अधीक्षक अशोक यादव व आरपीएफ के एएसआई अजनेश यादव ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण स्वीच में आग लग गई थी। मुख्य स्वीच को बंद कर कर्मचारियों ने शीघ्र ही काबू पा लिया जिसके कारण कोई अनहोनी नहीं हुई। महज दो-तीन घंटे लाइट बाधित रही लेकिन तकनीकीशाखा द्वारा शीघ्रता से इसे सुचारु रूप से बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें