फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh: जूस कॉर्नर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख; दुकान मालिक को भारी नुकसान

Thu, 19 Sep 2024 08:36 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना (हरियाणा)

सार

आग लगने की सूचना पर सकील ने तुरंत पुलिस को 112 नंबर पर कॉल किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों की मदद से कुछ सामान बाहर निकाला, लेकिन अधिकांश सामान पहले ही राख हो चुका था।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनीना से महेंद्रगढ़ मार्ग पर एसडीएम आवास के नजदीक स्थित एक जूस कॉर्नर में आज सुबह करीब 4 बजे अचानक आग लग गई, जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

जूस कॉर्नर के संचालक सकील ने बताया कि आग लगने की सूचना उसे सुबह 4 बजे पड़ोसी की कॉल से मिली, जिसने दुकान से धुआं उठते देखा था। जब वह मौके पर पहुंचा और दुकान का शटर उठाया, तो पाया कि अंदर रखा सारा सामान पूरी तरह से जल चुका था।

विज्ञापन


सकील ने बताया कि उसने लगभग छह महीने पहले ही यह जूस कॉर्नर शुरू किया था, जिसमें उसने लगभग 5 लाख रुपये का निवेश किया था। दुकान में डी-फ्रिज, बिजली उपकरण, छोटी मशीनें और एक जनरेटर लगाया था, जो सब कुछ आग की चपेट में आ गया।

आग लगने की सूचना पर सकील ने तुरंत पुलिस को 112 नंबर पर कॉल किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों की मदद से कुछ सामान बाहर निकाला, लेकिन अधिकांश सामान पहले ही राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें