फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखबिरी करने वालों के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर ः उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कहीं भी अवैध खनन की सूचना मिले तो अधिकारी तुरंत निरीक्षण करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। ऐसे कार्यों को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। यह निर्देश उपायुक्त अजय कुमार ने सोमवार को लघु सचिवालय में इस कार्य पर निगरानी करने के लिए बनाई गई जिला टास्क फोर्स कमेटी को दिए।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि सरकार ने सभी एचसीएस को भी चालान करने की पावर दी है। ऐसे में सभी एचसीएस समय-समय पर औचक निरीक्षण करें और ओवरलोड वाहनों का चालान करें। कई गांव के अंदर से भारी वाहन निकालने की सूचना आ रही है। अधिकारी सुनिश्चित करें कि कोई भी इस तरह का वाहन गांव के अंदर से न निकले। इसके लिए सब टॉस्क फोर्स बनाकर अधिक से अधिक चालान किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां भी माइनिंग क्षेत्र के पास वन विभाग की जमीन है उस क्षेत्र में बॉर्डर पिलर लगाए जाएं, ताकि वन क्षेत्र को कोई नुकसान न हो। जो नागरिक खनन विभाग के अधिकारी या किसी अन्य अधिकारी की मुखबिरी करता है और उसके खिलाफ इसका पुख्ता सुबूत मिलता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जहां पर अवैध खनन होने की संभावना रहती है, वहां पर लगातार संयुक्त टीम बनाकर ऐसे क्षेत्र की रखवाली की जाए। उन्होंने समय-समय पर क्रेशर जोन में औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। वहां पर मौजूद पत्थर तथा पिसाई करने के बाद तैयार माल का मिलान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि इस माह अवैध खनन के 11 मामले में 13 लाख 19 हजार रुपये की वसूली की गई है। इसके अलावा 10 एफआईआर दर्ज की गई है। यह अभियान इसी तरह जारी रखें। बैठक में आरटीए दर्शना भारद्वाज, एसडीएम महेंद्रगढ़ दिनेश कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, डीएसपी जितेंद्र कुमार व जिला खनन अधिकारी निरंजन लाल के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें