फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक डीजल-पेट्रोल के 34 पुराने वाहन जब्त किए

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों और 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को सड़क पर चलाने वालों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने सख्त शुरू कर दी है। पुलिस ने सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों के चालान शुरू कर दिए हैं। वहीं 10 साल पुराने डीजल व 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को जब्त किया जा रहा है। कई दिनों से यातायात पुलिस ने नारनौल में ऐसे वाहनों के सबसे ज्यादा चालान किए हैं। सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण अक्सर महावीर चौक सहित शहर की मुख्य सड़कों पर जाम लगा रहता है। जाम से निजात दिलाने के लिए एसपी के दिशा-निर्देशों पर यातायात पुलिस ने चालान करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण ने नारनौल के सबसे व्यस्त महावीर चौक पर यातायात पुलिस की टीम के साथ मिलकर न केवल सड़क किनारे खड़े वाहनों के चालान किए, बल्कि 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को जब्त भी किया। इसके अलावा बिना हेल्मेट, बिना सीट बेल्ट, बिना नंबर प्लेट सहित अधूरे कागजात के वाहन चालकों के चालान किए। यातायात पुलिस ने अब तक 34 वाहनों के चालान किए हैं। अवैध पार्किंग के कारण अकसर महावीर चौक पर जाम की स्थिति बनी रहती है। एसपी के निर्देशों पर शहर में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वालों के चालान किए जा रहे हैं। साथ ही वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसके बावजूद भी वाहन चालकों ने अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ा करना बंद नहीं किए तो उनके चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें