फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मशीन अपडेट नहीं होने से अटका खाद वितरण

Sat, 25 Oct 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अनाज मंडी स्थित खाद केंद्र पर मशीन अपडेट नहीं होने के कारण शुक्रवार को खाद का वितरण नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

मशीन अपडेट होने में सप्ताह भर का समय लग सकता है। ऐसे में खाद वितरण नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि क्षेत्र में सरसों की बिजाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और कुछ जगह सरसों की बिजाई की जा रही है। वहीं 10 से 15 दिनों में क्षेत्र में किसान गेहूं की बिजाई का कार्य करेंगे।
ऐसे में डीएपी की मांग में कमी आई है लेकिन जो किसान डीएपी लेने के लिए केंद्र पर आ रहे हैं, उन्हें मायूस लौटना पड़ रहा है। वहीं आगामी दिनों में किसानों के बीच यूरिया की मांग भी बनी रहेगी। जानकारी के अनुसार खाद केंद्र पर अभी 560 बैग यूरिया व 125 बैग डीएपी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
पोर्टल अपडेट होने के बाद जिस कर्मचारी के फिंगर प्रिंट से मशीन शुरू होती है, वह कर्मचारी बीमार है और आईसीयू में भर्ती है। इसलिए अन्य कर्मचारी के नाम से मशीन अपडेट करवाने के लिए दस्तावेज उच्च विभाग को भेजे गए हैं। उम्मीद है जल्द ही मशीन अपडेट होगी, जिसके बाद सुचारू रूप से खाद का वितरण किया जाएगा।
संजय, गुणवत्ता नियंत्रक निरीक्षक, कृषि विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें