फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वायु गुणवत्ता सूचकांक 63 पर पहुंचा

Sat, 25 Oct 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में इन दिनों मौसम शुष्क और साफ है। इसकी वजह से दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन और रात के तापमान क्रमश 31.5, 16 और 31.4, 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में हवा की दिशा और गति में बदलाव से वायु गुणवत्ता सूचकांक 63 पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में अरब सागर की खाड़ी में एक अवदाब( डिप्रेशन) तथा दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र ( लो प्रेशर एरिया) बना हुआ है जबकि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ 27 अक्तूबर को सक्रिय होने की संभावना है। सभी मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव जिससे हरियाणा एनसीआर दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि इस मौसम प्रणाली का हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अक्तूबर महीने के अंतिम दिनों में आंशिक रूप से प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें