फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी नहीं मिलने से किसान परेशान, निजी दुकान से खरीदा डीएपी

विज्ञापन
निजी दुकान पर डीएपी लेने के लिए किसानों की लगी लंबी लाइन - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। डीएपी खाद नहीं मिले से किसानों की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। सरकारी खाद बिक्री केंद्र पर शनिवार को एक भी किसान को खाद नहीं दी गई। गोदाम में खाद नहीं होने पर हैफेड द्वारा बिक्री केंद्र से कर्मचारी भी नदारद रहे। किसानों को निजी दुकानों पर खाद लेनी पड़ी लेकिन निजी दुकानों पर भी सीमित मात्रा में खाद आने से वहां भी किसानों को लाइनों में लगना पड़ा। सुबह सात बजे से ही किसान लाइन में लगने शुरू हो गए।
विज्ञापन

दो दिन से हैफेड के बिक्री केंद्र पर किसानों को खाद लेने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी। केंद्र पर खाद का इंतजार करने के बाद निजी दुकान से डीएपी के बैग लेने लगे। निजी दुकान पर सुबह से ही किसानों की भीड़ लगने शुरू हो गई।
----------
गोदाम में शनिवार को खाद नहीं आया। उनकी तरफ से मांग की गई थी। एक-दो दिन में मांग के अनुसार खाद उपलब्ध होने पर किसानों को वितरण किया जाएगा। - जगराम यादव, प्रबंधक हैफेड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें