फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विश्वविद्यालय परीक्षा परिणामों में छात्राओं ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो 07 छात्राओं को उनकी उपल​ब्धि पर सम्मानित करते प्राचार्य व स्टाफ। स्रोत: संस्थान - फोटो : टूंडला रेलवे स्टेशन पर जम्मू कश्मीर अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए आरक्षण कराते श्रद्धालु संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। राजकीय महिला महाविद्यालय में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई है।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रवीण यादव की अध्यक्षता में यह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। बीए छठे सेमेस्टर में महाविद्यालय की छात्रा मोहिनी विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम रही। दीपिका ने दूसरा, संगीता ने तीसरा, वशिष्ठा ने पांचवां और तरुणा ने छठा स्थान प्राप्त किया।
मीडिया प्रभारी नवनीत कुमार ने बताया कि छात्राओं ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में जगह बनाई है। बीएससी की दो छात्राओं, तरुणा और मोनिका, ने आईआईटी जैम की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। इसके अतिरिक्त, कई छात्राओं का प्रवेश उच्च शिक्षा के लिए देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में हुआ है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य ने इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कर्मचारी की मेहनत और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। प्राचार्य ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों और माता-पिता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें