नारनौल। नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में शनिवार को करीब डेढ़ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह 11:15 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक बिजली नहीं आने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। अल्ट्रासाउंड सहित कई जांचें बाधित हुईं।
विज्ञापन
पुराने भवन में ओपीडी, गायनी वार्ड, सर्जिकल वार्ड और अल्ट्रासाउंड कक्ष संचालित होते हैं। बिजली गुल होने से अधिकांश जांच कार्य रुक गए जिससे घंटों इंतजार करना पड़ा। अस्पताल के भीतर पंखे और एयर कंडीशनर बंद हो गए जिससे चिकित्सकों को भी गर्मी में काम करना पड़ा।