फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 लाख 34 हजार खर्च करने के बाद भी किसानों को नहीं मिली राहत, बेसहरा गोवंश कर रहा फसलों को बर्बाद

विज्ञापन
बेसहारा गोवंश को लेकर आकोदा के खेल स्टेडियम में बैठक करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
आकोदा। आठ माह पूर्व 6 लाख 34 हजार रुपये खर्च करने के बावजूद भी बेसहारा गोवंश के कारण फसलों में हो रहे नुकसान से आकोदा क्षेत्र के लोगों को राहत नहीं मिल पाई। बेसहरा गोवंश के कारण फसलों में होने वाले नुकसान की रोकथाम के लिए रविवार को आकोदा गांव के खेल मैदान में 27 गांवों के किसानों एवं ग्रामीणों ने बैठक की। राजबीर सिंह पूर्व सरपंच आदलपुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र के गांवों के किसानों एवं ग्रामीणों ने रविवार को खडाना स्थित जयरामदास गोशाला में महापंचायत करने का निर्णय लिया। इससे पूर्व भी ग्रामीण एवं किसान उपायुक्त से मिलकर समाधान की गुहार लगा चुके हैं जिस पर उपायुक्त ने गोवंश को नजदीकि गोशालाओं में भिजवाने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन

----------------------------------
- निजी प्रयासों से 500 गोवंश भेजे थे गोशालाओं में
आठ माह पूर्व क्षेत्र के लोगों ने निजी प्रयासों से 6 लाख 34 हजार रुपये का चंदा एकत्रित कर करीब 500 गोवंश को महेंद्रगढ़ व बामला की गौशालाओं में पहुंचाया गया था। लेकिन इस समय लगातार इनकी बढ़ती संख्या के कारण किसान आए दिन फसलों में हो रहे नुकसान से परेशान हैं। पीड़ित किसानों द्वारा मंगलवार को भी महेंद्रगढ़ के न्यायिक परिसर कैंप कार्यालय में उपायुक्त के समक्ष समाधान की गुहार लगाई थी। लेकिन उपायुक्त ने भी गोवंश को आसपास की गोशालाओं में भिजवाने का सुझाव दिया था।
----------------------------------
- अब फिर से लगातार बढ़ रही है संख्या
ग्रामीणों एवं किसानों के अनुसार आठ माह पूर्व 500 गोवंश को नजदीकि गोशालाओं में छोड़ा गया था। लेकिन अब लगातार इनकी बढ़ रही संख्या से किसान परेशान हैं। 200 से अधिक गोवंश आए दिन आसपास के गांवों के किसानों की खेतों में खड़ी फसल को बर्बाद कर रहे हैं जिसके कारण किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। गोवंश के झुंड खेतों में खड़ी फसलों को रोंद रहे हैं।
विज्ञापन

------------------------------------
- इन गांवों में है अधिक परेशानी:
बेसहारा गोवंश गांव आकोदा, खुडाना, पाली, धोली, बसई, भुरजट, बास, पनिहारा, पालड़ी, लावन, झूक, बवाना, मालड़ा बास, मालड़ा सराय, सेहलंग, खेड़ी-तलवाना, धनौंदा, अगिहार, लावन, पालड़ी, भगड़ाना सहित क्षेत्र के अनेक गांवों के किसान फसलों में हो रहे नुकसान से परेशान हैं।
------------------------------------
- बैठक में ये रहे उपस्थित:
बैठक में संतोष पीटीआई, नरेंद्र यादव, बाबा जयराम दास गौशाला के प्रधान लीलू सिंह, अत्तर सिंह पूर्व सरपंच, विनोद पाली, राकेश मास्टर, नारायण साहब, सोमबीर, वीरेंद्र सिंह, सुरेश सहित आसपास के अनेक गांवों से किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें