फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: किसानों ने नमी की जांच करने वाली मशीन और कांटों पर लगाए गड़बड़ी के आरोप

विज्ञापन
फोटो नंबर- मंडी में खरीद बंद रहने के कारण  कारण आराम करते किसान। संवाद
विज्ञापन
नारनौल,अटेली,नांगल चौधरी। नांगल चौधरी अनाज मंडी में किसानों ने तोल व नमी जांचने वाली मशीन में गडबड़ी का आरोप लगाते हुए सरसों तुलवाने से मना कर दिया। जिसके बाद सभी तोल करने वाले कांटों को जांच के लिए नारनौल भेज गया। जिस कारण नांगल चौधरी अनाज मंडी में सरसों की खरीद बाधित रही और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सरसों बेचने के लिए अनाज मंडी आए किसानों ने बताया कि खरीद अधिकारियों द्वारा जब सुबह सरसों की ढ़ेरी में नमी की जांच की गई तो नमी की मात्रा 9.1 प्रतिशत पाई गई। जिसके बाद सरसों को सुखाने के लिए कहा गया। लेकिन जब दोपहर बाद उसी ढेरी में नमी की जांच की गई तो नमी कम होने के बजाय 13 प्रतिशत से अधिक मिली। किसानों ने बताया कि इसके बाद जब सरसों तोलने वाले 50 किलोग्राम के कांटे पर 20 किलो वजन का बांट रख कर जांच की गई तो उसमें 19 किलो 830 ग्राम वजन आया।
50 किलोग्राम सरसों पर 425 ग्राम वजन का फर्क आ रहा था। इस कारण किसानों ने सरसों तोलने से मना कर दिया और कांटे की जांच की मांग की। जिसके बाद सभी कांटों को नारनौल भेजा गया, लेकिन इस दौरान खरीद बंद रहने के कारण किसानों को तेज धूप में इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


सरसों की आवक में हुई बढ़ोतरी



सरसों की आवक में सोमवार को बढ़ोतरी देखने को मिली,सोमवार को नारनौल में 4442 , अटेली में 8400 और नांगल चौधरी 7350 में क्विंटल सरसों की आवक हुई। वहीं नारनौल में 4864.5 , अटेली में 7510 और नांगल चौधरी में 4290 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। इसके अलावा नारनौल में 6560, अटेली में 4250 और नांगल चौधरी में 470 क्विंटल सरसों का उठान किया गया।

वर्जन
नांगल चौधरी अनाज मंडी में सरसों की खरीद सुचारू रूप से जारी है, कुछ कांटों में मिट्टी और सरसों के दाने फंसे रहने से दिक्कत हो रही थी, किसानों की मांग पर सरसों को तोलने के लिए सभी कांटों को बदलकर नए कांटे लगाएं गए हैं। वहीं एक ही ढेरी में अलग-अलग जगह से सरसों लेने पर नमी की मात्रा अलग-अलग रहती है। खरीद नियमानुसार की जा रही है, किसानों से अपील है कि सरसों को अच्छे से सुखा कर लांए ताकि परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन

प्रवीण भारद्वाज, जिला प्रबंधक, हैफेड, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें