फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रेजांगला शहीद फूलचंद के परिजनों को किया सम्मानित

Sat, 27 Jul 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- रेजांगला लड़ाई में मालड़ा बास गांव के अमर शहीद फूल चंद यादव के परिजनों को सम्मा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा एवं युवा यादव महासभा राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रेजांगला में शहीद जवानों के सम्मान के लिए अभियान का शुभारंभ गांव मालड़ा बास से किया गया। रेजांगला सैनिक सम्मान यात्रा के तहत शहीद फूलचंद यादव के घर पहुंचकर परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता सुजान मालड़ा ने बताया कि सैनिक सम्मान यात्रा प्रतिनिधि मंडल में रेजांगला शूरवीर कैप्टन रामचंद्र यादव, अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के महासचिव शेर सिंह यादव, युवा यादव महासभा प्रदेशाध्यक्ष दिनेश यादव, यादव सभा अलवर शहर अध्यक्ष सतपाल यादव व पेंशनर मंच राजस्थान के प्रदेश महासचिव धर्मपाल यादव सहित अनेक सदस्य शामिल थे। रेजांगला युद्ध के जीवित शूरवीर कैप्टन रामचंद्र यादव ने 1962 की लड़ाई का वर्णन करते हुए कहा कि भारत और चीन के बीच 18 नवंबर 1962 से शुरू हुई इस लड़ाई में वे भी योद्धा रहे हुए है। 13 कुमाऊं कंपनी के 124 जवानों ने 18 हजार फीट की ऊंचाई वाली दुर्गम पहाड़ियों पर चीनी सेना के तीन सैनिकों का सामना करते हुए चीनी सेना के 1300 जवानों को मौत के घाट उतारा। यह लड़ाई आखिरी जवान और आखिरी गोली तक चली। मालड़ा गांव के फूल चंद यादव भी उन शहीदों में से एक थे।
युवा यादव सभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि 26 जुलाई से 31 जुलाई तक यह सैनिक सम्मान यात्रा जारी रहेगी। शुक्रवार देर शाम को यह यात्रा महेंद्रगढ़ क्षेत्र के नांगल सिरोही, खेड़की, बैरावास, पायगा, मांडोला, मालड़ा, बवाना, झूक व गाहड़ा गांवों में रेजांगला शहीदों के परिजनों को स्मृति चिह्न, नारियल, रेजांगला शौर्य गाथा व पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गांव के पूर्व सरपंच, वर्तमान सरपंच, सेना से सेवानिवृत्त जवान, शहीद फूलचंद यादव के परिजन व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें