भारतीय रेलवे द्वारा खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-नारनौल-जयपुर व रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन शुरू किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09633/09634, जयपुर-नारनौल-जयपुर स्पेशल रेलसेवा गाड़ी संख्या 09633, जयपुर-नारनौल स्पेशल रेल सेवा 3, 6, 10, 14, 17, 20 फरवरी व 24 फरवरी को (07 ट्रिप) जयपुर से 10.40 बजे रवाना होकर 14.05 बजे नारनौल पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09634 नारनौल-जयपुर स्पेशल रेल सेवा 3, 6, 10, 14, 17, 20 व 24 को (07 ट्रिप) नारनौल से 14.30 बजे रवाना होकर 18.30 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींन्दड़ बनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला व निजामपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में डेमू रैंक के 10 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 09637/09638, रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा
गाड़ी संख्या 09637, रेवाड़ी-रींगस स्पेशल रेलसेवा 3, 4, 6, 10, 11, 14, 17, 18, 20, 24 व 25 फरवरी को (11 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा 3, 4, 6, 10, 11, 14, 17, 18, 20, 24 व 25 फरवरी को (11 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में 08 द्वितीय साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।