छात्र बोले कि प्रधानमंत्री ने दो मिनट रुक कर प्रोजेक्ट की जानकारी ली। पीएम के सामने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने वाले छात्र माधव व प्रथम वापस पहुंच चुके हैं। दोनों छात्रों की तरफ से प्रस्तुत किए गए मॉडल को पीएम ने सराहा था।
नई दिल्ली में आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में कैथल के ओएसडीएवी स्कूल के छात्र माधव व प्रथम ने सोमवार को प्रधानमंत्री के समक्ष भारत मंडपम में वाहनों यात्रियों की संख्या पर तैयार किया गया एआई काउंटेंजिफाई प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया था। इस प्रोजेक्ट को पीएम के समक्ष पेश करने के बाद वापस कैथल पहुंचे इन दोनों छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। इन छात्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो मिनट तक रुक उनके प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी हासिल की थी। इसके साथ ही उन्होंने प्रोजेक्ट की समस्याओं व समाधान पर भी जानकारी ली।
विज्ञापन
नौवीं के छात्र माधव ने बताया कि उन्होंने वाहनों में यात्रियों की संख्या को लेकर प्रोजेक्ट बनाया था। इसमें उन्होंने एक फोटो को लेकर नई तकनीक निजात की। इसमें चेहरों पर फोकस करने के आधार पर यह तकनीक कार्य करती है। उदाहरण के तौर पर यदि बस में 20 यात्रियों के बैठने की क्षमता है और यदि उसमें 21वां यात्री बैठ जाएगा तो फोटो फोकस करने के बाद चालक को एक सेंसर के माध्यम से जानकारी देती है। इसी तकनीक पर उन्होंने अपना प्रोजेक्ट पीएम के सक्षम पेश किया था।
वहीं, दसवीं के छात्र प्रथम ने बताया कि पीएम ने उनकी ओर से बनाए गए प्रोजेक्ट को लेकर काफी जानकारी ली। इसमें उन्होंने इस प्रोजेक्ट की समस्या और समाधान पर भी जानकारी प्राप्त की। पूछा था कि इस समस्या के समाधान के लिए और ऐसी कोई और तकनीक भी लाई जा सकती है। प्रथम ने बताया कि उनका प्रोजेक्ट पीएम के शो केस के लिए चुना गया था। इसमें पूरे देश के महज 12 प्रोजेक्ट ही शामिल थे। इसमें 11 इनटेल और एक सीबीएसई की तरफ से उनके स्कूल का था।
विज्ञापन
विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू तलवाड़ ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में उनके स्कूल के छात्राओं की तरफ से प्रस्तुत प्रोजेक्ट पीएम के समक्ष प्रस्तुत होना बड़ा गर्व का विषय है। इसके लिए न केवल स्कूल, बल्कि पूरा कैथल ही इसका हकदार है। अब स्कूल के विद्यार्थियों को और अधिक तकनीक लाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। तलवाड़ ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर यह दोनों ही छात्र वर्ष 2021 से लगे थे, परंतु 2024 में उनके इस प्रोजेक्ट का चयन हुआ है। इस मौके पर कार्यक्रम में छात्राें के साथ शामिल होने वाली अध्यापिका मोनिका, प्रेम आदि स्टाफ मौजूद थे।