फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवा क्लब और महिला मंडल के पंजीकरण की प्रक्रिया बताई

Thu, 15 Jan 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। माय भारत युवा मंडल विकास अभियान के तहत वीरवार को जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने स्वयंसेवकों के साथ बैठक की। इसमें माय भारत प्लेटफॉर्म पर युवा क्लब एवं महिला मंडल के पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक गांव में युवा क्लब का गठन कर युवाओं को संगठित करना है ताकि वे सामाजिक, रचनात्मक एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।
लेखाकार महेंद्र सिंह ने स्वयंसेवकों को पंजीकरण से संबंधित प्रपत्र (फॉर्म) वितरित किए और पूरी प्रक्रिया को समझाया। उन्होंने यह भी बताया कि गांव स्तर के युवा मंडल सीधे माय भारत कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों से जुड़ सकते हैं। बैठक में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें