फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता ने प्रधान पर अभद्र भाषा में बात करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। हरियाणा पीडब्लूडी मैकेनिकल कर्मचारी वर्कर्स यूनियन के कनीना के प्रधान प्रमोद के खिलाफ जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता सूर्यकांत ने अभद्र भाषा में बात करते तथा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस में दी हुई है। शिकायत को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों को शनिवार को थाने में बुलाया। जहां पुलिस ने दोनों में सुलह करवाने का प्रयास किया, लेकिन सुलह नहीं हो पाई। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बातों पर अड़े रहे।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता सूर्यकांत ने पुलिस ने दी शिकायत में बताया कि अपने कर्मचारियों के बीच प्रमोद ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। वहीं यूनियन के प्रधान प्रमोद व उनके साथ आए कुछ कर्मचारी अभद्र भाषा का इस्तेमाल न करने की बात कहते रहे। प्रधान प्रमोद ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर कार्यकारी अभियंता से मिलने का समय लिया हुआ था। उनके साथ यूनियन के जिला पदाधिकारी के अलावा अनेक कर्मचारी साथ थे। मांग की असहमति होने पर अधीक्षक अभियंता के खिलाफ नारे लगाए गए थे। कोई अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया गया। दोनों पक्षों को एसआई बिरेंद्र ने समझाकर मामला शांत करने का प्रयास किया, लेकिन सुलह नहीं हो पाई। एसआई बिरेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकारी अभियंता ने पुलिस ने शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें