फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी भरे साइन बोर्ड को पुलिस ने हटवाया, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव स्याणा में मृतक महिला की कब्र पर चेतावनी भरा बोर्ड लगाने के मामले में पुलिस ने सरपंच प्रतिनिधि करतार सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। जो अपने स्तर पर आरोपियों का पता लगाने का कार्य कर रही है। बता दे कि गांव स्याणा में पंचायत की जमीन पर संप्रदाय विशेष की एक 50 वर्षीय महिला को दफनाने पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने चेतावनी भरा बोर्ड लगाकर चेतावनी देने के साथ इस संप्रदाय का समर्थन करने पर गोली मारने की धमकी दी थी।
सूचना के बाद कनीना पुलिस से डीएसपी राजीव कुमार, थाना प्रभारी संतोष कुमार, स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की तह तक जाने में जुटी। सरपंच प्रतिनिधि करतार सिंह का कहना है कि किसी ने गांव की एकता में दरार डालने तथा भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी है। उसके बाद डीएसपी राजीव कुमार ने वहां पर लगे चेतावनी बोर्ड को हटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें