महेंद्रगढ़। ग्रामीण चौकीदार संगठन हरियाणा, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन व ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मांगों को लेकर एसडीएम संजीव कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
सर्वप्रथम लघु सचिवालय में ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के संयोजक पवन कुमार नांगल सिरोही व ग्रामीण चौकीदार संगठन के राज्य कोषाध्यक्ष रमेश कुमार निंबल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह ने बताया कि कनीना ब्लाॅक के ग्रामीण चौकीदारों, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों व ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों को पिछले चार महीने का वेतन नहीं मिला है। तीन-तीन महिनों तक वेतन नहीं मिलने से ऐसे सभी कर्मियों के परिवार के सामने गम्भीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। बकाया मानदेय भुगतान शीघ्र दिलाया जाए।
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का नवंबर 2023 व कनीना ब्लाॅक के पिछले चार महीने का वेतन भुगतान करने, ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों का चार महीने का बकाया भुगतान किया जाए। इस अवसर पर रमेश कुमार निंबल, पवन कुमार, रमेश, सूबे सिंह, सत्यवान, बनवारी लाल, महावीर, अशोक, दीपक, बिजेंद्र, राजवीर, नीलम, कमलेश आदि मौजूद रहे।