फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना, आज से पूरे दिन धरने पर बैठेंगे

विज्ञापन
बिजली निगम कार्यालय महेंद्रगढ़ में कर्मचारियों को संबोधित करते यूनिट प्रधान सतीश लांबा। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
एचएससीबी वर्कस यूनियन हेड ऑफिस भिवानी के बैनर तले बुधवार को कर्मचारियों ने बिजली कार्यालय में सिटी एसडीओ के खिलाफ दो घंटे तक धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सब यूनिट सचिव सिकंदर सुरजनवास ने बताया कि बिना किसी वजह उनके एक रेगुलर कर्मचारी को रिलीव कर दिया गया। यूनियन द्वारा बातचीत करने के लिए समय देने के बाद भी पदाधिकारियों को बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया। एसडीओ अपनी हठधर्मिता पर अड़े रहे। उपमंडल अधिकारी ने यूनियन के पदाधिकारियों से बातचीत करने से साफ मना कर दिया तो यूनियन के पदाधिकारियों ने शीर्ष पदाधिकारियों से विचार-विमर्श करके इस धरने को वीरवार से दो घंटे की बजाय पूरा दिन करने का निर्णय लिया है। वीरवार से यह धरना प्रदर्शन पूरे दिन किया जाएगा। फिर भी उपमंडल अधिकारी सिटी सतपाल अपनी हठधर्मिता पर अड़े रहे और यूनियन से बातचीत नहीं की तो आगे यूनियन शीर्ष नेतृत्व से बातचीत कर आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होगी। इस दौरान निगम व सरकारी कार्य में कोई भी बाधा आती है तो उनकी पूरी जिम्मेदारी एसडीओ सिटी सतपाल, निगम मैनेजमेंट की होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एसडीओ से पहले भी बात कर चुके है, लेकिन उन पर कोई कार्यवाही नहीं की गई और उनका कर्मचारियों के प्रति लगातार तानाशाही व्यवहार बना हुआ है। बिना वजह कर्मचारियों का पत्राचार कर रहे हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। जबकि कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं। इस मौके पर सतीश लांबा, जितेंद्र जेई, मनोज, राजेंद्र सोनी जेई, सत्यनारायण, अमीर सिंह, सुनील जागलान जेई, लक्ष्मण, अजय, विजय, दिनेश, नवल, उमेश, नवीन सिरोहा, दीपक, विरेंद्र जेई, योगेंद्र, दिनेश, सुरेंद्र सिसोठ, कृष्ण, धीरज, विकास, विनय, रविंद्र, बलराम, बिजेंद्र सुुरेंद्र, तेजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें