फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत के मामले में पकड़े गए नायब तहसीलदार को पुलिस रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेते पकड़े गए सतनाली के नायब तहसीलदार अमित कुमार को विजिलेंस टीम ने नारनौल न्यायाधीश अभिषेक वर्मा की कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस एक दिन के रिमांड में पहले 4 जनवरी की हुई रेड की विफलता के बारे में पता करेगी कि उसको विजिलेंस टीम की सूचना किस व्यक्ति ने दी तथा दूसरा शिकायतकर्ता अधिवक्ता बलबीर सिंह से रिश्वत के रूप में लिए गए 40 हजार रुपये की रिकवरी भी करेगी।
विज्ञापन

बता दें कि सतनाली निवासी अधिवक्ता बलबीर सिंह शेखवात को अपनी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करवानी थी। उसकी एवज में नायब तहसीलदार अमित कुमार ने पैसों की मांग की थी। अधिवक्ता ने 40 हजार रुपये उसको 28 दिसंबर को दे दिए थे। उसके बाद भी जब वह पैसों की मांग करता रहा तो अधिवक्ता ने इसकी सूचना विजिलेंस टीम नारनौल को दे दी। टीम ने 4 जनवरी को वहां रेड की तो उस समय नायब तहसीलदार को पहले ही सूचना लग गई थी और वह भाग गया था। मंगलवार को विजिलेंस टीम ने फिर रेड की और उसे रिश्वत लेते पकड़ लिया।
आरोपी को नारनौल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायाधीश अभिषेक वर्मा ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस उक्त मामले में पूछताछ कर रही है। नवल किशोर शर्मा, इंचार्ज, विजिलेंस टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें