फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन लगाने गए बिजली कर्मी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, पुलिस ने किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाणी बाठोठा के पास एक होटल पर बिजली कनेक्शन लगाने गए बिजली कर्मियों पर एक नामजद युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। युवक द्वारा किए गए हमले में घायल कर्मचारी को नांगल चौधरी सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया है।
विज्ञापन

कर्मचारी यूनियन के प्रधान जितेंद्र डांगी ने बताया कि ढाणी बाठोठा के नजदीक एक होटल संचालक ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। देरी होने पर उन्होंने सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसका निवारण करने के लिए एसडीओ हितेश गोयल, पालाराम जेई, त्रिभुवन जेई, शिंभूदयाल व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। विभिन्न प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोल लगाना शुरू किया ही था इसी दौरान मालिक पहुंच गया। उन्होंने कुल्हाड़ी से विजय कुमार एएलएम पर हमला कर दिया जिसको हाथ में चोट आने पर अस्पताल पहुंचाया तथा 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया गया। आरोपी पुलिस की मौजूदगी में भी गाली गलौज व हमले का अल्टीमेटम देता रहा। विवाद बढ़ने पर कर्मचारियों ने पीड़ित कर्मी का अस्पताल में उपचार कराया। साथ ही पुलिस में शिकायत भेजकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की है। इधर थाना इंचार्ज मेहर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें