फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 6 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक्टिव केस बढ़कर 13 हुए

विज्ञापन
परिजनों की स्क्रीनिंग करता स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमित केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित केस आ रहे हैं। उसके बाद भी लोग इस महामारी को गंभीरता नहीं ले रहे। मंगलवार को जिले में मंगलवार को 6 नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। इनमें दो दुबई से आए हैं। इसके अलावा एक महेंद्रगढ़ के सरकारी स्कूल की छात्रा है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 13 हो गई है। दो दिन पहले सभी की सैंपलिंग की गई थी। जिनकी मंगलवार को रिपोर्ट आई है है। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 21703 हो गई है। अभी तक जिले में कुल 21535 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 155 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 13 केस अभी भी एक्टिव हैं। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 4 जनवरी तक 241285 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 112031 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना के लिए अब तक जिले से 478151 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 2199 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। मंगलवार को गांव झूक में दो, महेंद्रगढ़ में एक, नियामतपुर में एक, केशव नगर में एक, बलाह कला में एक संक्रमित केस आए है। जिन्हें होम आइसोलेशन कर दिये गए है।
विज्ञापन

विदेश से आए दो लोग भी संक्रमित
जिले में अब तक दो विदेशी संक्रमित मरीज आ चुके हैं। मंगलवार को नारनौल केशव नगर का मरीज कोरोना पॉजिटिव आया है। वह दुबई में काम करता है। दो तीन दिन पहले वह नारनौल आया था। आते ही उसने अस्पताल में आने की सूचना दी थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर जाकर उसकी सैंपलिंग की जिसकी मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके होम आइसोलट किया गया है। इससे अलावा गांव नियामतपुर एक व्यक्ति भी बाक्स:
लोगों में नहीं दिख रही जागरूकता
जिले में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बावजूद इसके लोग जागरूक नहीं हो रहे। लोगों अब भी संक्रमण को लेकर गंभीर नहीं है। सरकार बार-बार वैक्सीनेशन और मास्क के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है। बावजूद उसके कोई असर नहीं। लोग खुले में बिना मास्क के बाजारों में घूमते रहते हैं। बाजार में भीड़ जबरदस्त रहती है। 50 प्रतिशत लोगों के मुंह पर मास्क नहीं होता। किसी भी दुकानों, क्लीनिक, अस्पताल, सरकारी कार्यालय कहीं भी शारीरिक दूरी नजर नहीं आती है। सैनिटाइजर एवं साबुन का प्रयोग तो लोग भूल ही गए हैं। अगर ऐसा चलता रहा तो मई-जून की स्थिति पैदा हो जाएगी और प्रतिदिन के केसों की संख्या हजारों में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

तीन हजार किशोरों ने लगवाई कोरोना सुरक्षा कवच
जिले में मंगलवार को 26 केंद्रों पर3373 किशोरों ने कोरोना सुरक्षा वैक्सीन लगवाई। सबसे अधिक डोज 441 बलहा कलां में लगाई गई। दूसरे नंबर पर पीएचसी सीहमा में 338 किशोरों ने डोज लगवाई है। पिछले दो दिनों में जिले में लगभग 5400 वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 65 हजार किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। वहीं जिले में मंगलवार को 10039 लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई गई है। 2306 लोगों को पहली तथा 4360 को दूसरी तथा 3373 किशोरों को लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें