कनीना। कनीना रेलवे स्टेशन पर रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस के एसआई सतपाल ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र यशंवत के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सिहोर निवासी यशवंत ने बताया कि मेरे पिता धर्मपाल रविवार को बिना बताए घर से चले गए। काफी समय तक घर नहीं आने के कारण हम उनकी तलाश करने के लिए कनीना बस स्टैंड पर गए। उस समय बस स्टैंड पर चर्चा हो रही थी कि रेलवे स्टेशन कनीना पर ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई है। हम तुरंत रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो राजकीय रेलवे पुलिस के एसआई सतपाल मौके पर थे। वहां जाकर देखा तो वह लाश मेरे पिता धर्मपाल की थी।