फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को भेंट करने के लिए 8 वर्षीय छात्र ने 39 दिनों में संस्कृत में लिखी श्रीमद्भागवत गीता

विज्ञापन
विशेष भारद्वाज- - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने हाथों से भेंट करने के लिए आठ वर्षीय छात्र विशेष भारद्वाज ने 39 दिनों में 18 अध्याय की श्रीमद्भागवत गीता संस्कृत भाषा में लिखी। विशेष भारद्वाज डीपीएस स्कूल में कक्षा चौथी का छात्र है।
विज्ञापन

छात्र के पिता रमेश कुमार झा ने बताया कि विशेष का सपना है कि वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर हस्तलिखित गीता भेंट करेंगे। बेटे का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय में मेल कर गीता भेंट करने के लिए समय मांगा है। विशेष ने बताया कि उसे हस्तलिखित गीता अत्यधिक प्रिय है और जिस उद्देश्य से उसने इसकी रचना की है उसका फल अवश्य प्राप्त होगा। विशेष को गीता के अनेक अध्याय कंठस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें