फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को सफाई नहीं होने से कूड़े के लग जाते हैं ढेर

विज्ञापन
विश्वकर्मा चौक पर लगा कूड़े का ढेर। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कूड़े का नियमित उठान नहीं होने से शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल है। शहर में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। बेसहारा पशु दिनभर इनमें मुंह मारकर उसे इधर-उधर फैला रहे हैं। शहर के मुख्य चौक-चौराहों से लेकर गलियों तक जगह-जगह कूड़े के ढेर लग जाते हैं।
विज्ञापन

विश्वकर्मा मंदिर के गेट के पास लगे कूड़े के ढेर से लोग परेशान हैं। रविवार को शहर में सफाई नहीं होने के कारण सोमवार को सुबह कर्मचारी दिनभर मशक्कत करने के बाद भी पूरे कचरे का नहीं उठा पाते हैं। नियमित रूप से सफाई के अभाव में सीवर लाइन जाम हो जाती है। पॉलिथीन सीवर में जाकर फंस जाती है, जिसके कारण सीवरलाइन बंद होकर ओवरफ्लो हो जाती है। दुकानदारों और शहरवासियों का कहना है कि रविवार के दिन शहर में सफाई नहीं होती है। अधिक कूड़ा एकत्रित होने के कारण उससे उठने वाली बदबू से उनका घर या दुकान में बैठना मुश्किल हो जाता है। सीवर जाम होने के कारण भी गंदा पानी सड़कों पर एकत्रित हो जाता है, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां पर डस्टबिन रखा जाए या फिर कूड़े डलवाने की व्यवस्था और कही की जाए।
यहां-यहां सबसे अधिक समस्या
शहर के विश्वकर्मा चौक, सिनेमा सड़क, मोहल्ला पड़ाव, मोहल्ला जवाहरनगर, वाल्मीकि मोहल्ला, सैैनी स्कूल के पास, रामविहार कॉलोनी के सामने, मोहल्ला निमड़ी नीचे, रामलीला परिषद, मसानी चौक पर रविवार के दिन कूड़े के ढेर लग जाते हैं। इनमें बेसहारा पशु दिनभर मुंह मारकर सड़कों पर फैला देते हैं। ऐसे में जब शहरवासी सोमवार को अपने घरों से निकलते हैं तो गलियों से लेकर मुख्य बाजारों में कूड़े के ढेर नजर आते हैं।
विज्ञापन

प्रतिदिन उठाया जाए कूड़ा
विश्वकर्मा चौक पर अधिक कूड़ा होने के कारण बेसहारा गोवंश उसमें मुंह मारकर फैला देते हैं। प्रतिदिन कूड़े को उठाना चाहिए। रविवार को कूड़ा नहीं उठाने के कारण और कूड़ा एकत्रित हो जाता है। राहगीरों को कूड़े और कीचड़ से होकर दुकानों पर जाना पड़ता है। शक्ति सिंह, दुकानदार।
नियमित हो उठान तो नहीं आए परेशानी
नगरपालिका के कर्मचारी नियमित रूप से कूड़े को उठाएं तो लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्य चौक पर कूड़े के कारण राहगीरों को काफी परेशानी होती है। विश्वकर्मा मूर्ति के गेट के सामने लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है। -महेश यादव, दुकानदार।
कूड़ा और कीचड़ बढ़ा रहे दिक्कत
विश्वकर्मा चौक पर कूड़ा जमा होने से नालियां अवरुद्ध हो जाती हैं और वहां पर कीचड़ भी बन जाता है। दिनभर लोग कूड़े के ढेरों व बदबू से परेशान रहते हैं। यहां कीचड़ में गड्ढे दिखाई नहीं देने से तीन-चार बार बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। लोग प्रतिदिन विश्वकर्मा चौक के मुख्य द्वार के सामने कूड़ा डालते हैं। नपा द्वारा कोई रोकटोक नहीं की जाती। नियमित रूप से कचरे का उठान हो तो शहरवासियों को भी समस्या से छुटकारा मिलेगा। भूूपेंद्र राघव, दुकानदार
कूड़े के कारम गोवंश का जमावड़ा
विश्वकर्मा चौक पर दो वर्ष पहले भी लावारिस गोवंश ने लड़ते समय बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। लावारिस गोवंश कूड़े में खाने की तलाश के लिए दिनभर मुंह मारते रहते हैं। हिंसक पशुओं के कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं। नियमित रूप से कूड़े का उठान हो तो यह परेशानी न हो। -कपूर पटेल, दुकानदार।
शीघ्र ही शहर के अंदर छोटे टेंपो सफाई के लिए लगाए जाएंगे। शहर में प्रतिदिन डोर-डोर कूड़ा उठाया जाएगा। शहर में जहां पर कूड़ा पड़ा हुआ होगा उसको उठा लिया जाएगा। शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए टेंडर लगाए जा चुके हैं। शीघ्र ही पांच टेंपो खरीदे जाएंगे। मुख्य चौक-चौराहों से रोजाना कचरे का उठान कराया जाएगा, जिससे लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। - मुकेश मेहता, ब्रांड एंबेसडर, स्वच्छता अभियान महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें