कनीना-अटेली सड़क पर हुए हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव खैरानी निवासी 27 वर्षीय सूबे सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर शनिवार की रात में कहीं से घर लौट रहा था। जब वह अटेली-कनीना सड़क पर राता कलां के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अटेली अस्पताल लेकर गई, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का नारनौल के नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया।