गांव खायरा में अवैध गोदाम और दुकान को तोड़ती जेसीबी। संवाद
- फोटो : Narnol
जिला नगर योजनाकार नारनौल की टीम द्वारा वीरवार को गांव खायरा में करीब आधा एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से निर्माण किए जा रहे गोदाम एवं दुकानों को तोड़ा गया। राजस्व संपदा खायरा नजदीक सतनाली मोड़ महेंद्रगढ़ रोड पर कुछ लोगों द्वारा लगभग आधा एकड़ में महानिदेशक नगर, ग्राम आयोजना विभाग से बिना सीएलयू अनुमति के अवैध गोदाम एवं दुकान बनाई जा रही थी। अवैध निर्माण को जिला प्रशासन की मदद से तोड़ दिया गया। इस कार्यवाही में चार चाहरदीवारी, डीपीसी के साथ-साथ एक गोदाम व दुकान तोड़ी गई। प्रवीण कुमार चौहान डीटीपी नारनौल की अगुवाई में स्टाफ सदस्य के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अमल में लाई गई।
प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि नियंत्रित क्षेत्र, शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें। महानिदेशक, नगर, ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से लाइसेंस अनुमति लेने के बाद ही कृृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करें अन्यथा अवैध निर्माण करने वालों खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट प्रापर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें। इसके अतिरिक्त कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे व निर्माण करने से पूर्व नियमानुसार अनुमति लेने बारे जिला नगर योजनाकार कार्यालय नारनौल से किसी भी कार्य दिवस में पता किया जा सकता है।