फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरसुख की ढ़ाणी में 20 दिनों से बिजली के 2 ट्रांसफार्मर खराब होने से बढ़ा पेयजल संकट

विज्ञापन
जला हुआ ट्रांसफार्मर दिखाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
गांव भौड़ी की हरसुख की ढ़ाणी में 20 दिनों से दो ट्रांसफार्मर खराब हैं, जिसकी वजह से ढ़ाणी में पानी की समस्या बढ़ गई है। इन ट्रांसफार्मरों से 20 ट्यूबवेल चलते हैं, जिनसे 70 एकड़ भूमि की सिंचाई की जाती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि सीहमा पावर उपमंडल अधिकारियों को बार-बार अवगत कराया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। खराब ट्रांसफार्मरों के कारण ढ़ाणी में पेयजल संकट बना हुआ है। किसान सुनील कुमार, मैनपाल, अमर सिंह, राजबीर, रणधीर, रामेश्वर आदि ने बताया कि 20 दिनों से उनकी ढ़ाणी हरसुख में ट्रांसफार्मर खराब होने पर बिजली निगम के अधिकारियों व संबंधित कर्मियों को सूचित कर दिया गया था, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिस कारण गेहूं की बिजाई का कार्य सिंचाई के अभाव में लेट हो रहा है। पहले तो किसानों को डीएपी खाद नहीं मिली अब ऊपर से ट्रांसफार्मर के खराब होने से दिक्कत बनी हुई है। बिजली कर्मियों ने खराब ट्रांसफार्मरों को ठीक करने के लिए जमीन पर रखा हुआ लेकिन उनको पूर्ण से ठीक नहीं करने के कारण ढ़ाणी में पेयजल संकट के साथ सिंचाई नहीं हो रही है। निवर्तमान सरपंच दलीप सिंह ने बताया कि इस बारे में सीहमा उपमंडल के अधिकारियों को अवगत करा दिया, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
हमें यहां से दो खंभे हटाने थे। सामान नहीं होने से दो दिन बिजली आपूर्ति बाधित रही। अब सामान आ गया है, कल ट्रांसफार्मर को चालू करवा दिया जाएगा। - राम सिंह, एसडीओ, सीहमा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें