फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सैनी सभा ने जिला सचिव बने डॉ. राजकुमार

विज्ञापन
फोटो 3राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्य।स्रोत:प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। निवाज नगर स्थित बालाजी मंदिर में रविवार को राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सैनी और जिला कार्यकारिणी की सहमति से डॉ. राजकुमार सैनी को जिला सचिव नियुक्त करने की घोषणा की। वहीं संगठन विस्तार के तहत अभय सैनी को हल्का सचिव नारनौल की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी ने कहा कि समाज की ताकत उसकी एकता में होती है और सभी को मिलकर संगठन को आगे बढ़ाना चाहिए। जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय सैनी सभा लगातार समाज की आवाज बनकर कार्य कर रही है और नई नियुक्तियां संगठन को और मजबूती देंगी।
नवनियुक्त जिला सचिव डॉ. राजकुमार सैनी ने भरोसा दिलाया कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं अभय सैनी ने भी समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। बैठक में समाज के कई पदाधिकारी और लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें