फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब गली-मोहल्लों की बदलेगी तस्वीर, 1.90 करोड़ से बनेंगी नई सड़कें

विज्ञापन
फोटो नंबर-11दया नगर की टूटी सड़क। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नगर परिषद ने इलाकों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों की टूटी सड़कों को सुधारने की तैयारी शुरू कर दी है। शहर के नौ प्रमुख स्थानों पर नई सड़कें बनाने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। इन विकास कार्यों पर करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार यह कार्य वैंगी ग्रांट के तहत करवाए जाएंगे। योजना में उन इलाकों को प्राथमिकता दी गई है जहां लंबे समय से सड़कें खराब हालत में थीं और लोगों को रोजाना आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही थी। नई सड़कें निजामपुर रोड क्षेत्र, दयानगर, पटीकरा रोड, माली टिब्बा, परशुराम कॉलोनी, रेवाड़ी रोड और वार्ड नंबर-4 सहित कई हिस्सों में बनाई जाएंगी।
शहर के मुख्य मार्गों के बाद अब परिषद का फोकस गली-मोहल्लों और ज्यादा आवाजाही वाले अंदरूनी क्षेत्रों पर है। कई जगह सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं और बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन

इन इलाकों को मिलेगा लाभ
शिव चरण नंबरदार के घर से सड़क निर्माण पर 30.92 लाख रुपये खर्च होंगे।
विजय मास्टर के घर से रोहताश के घर तक 12.28 लाख रुपये की लागत से सड़क बनेगी।
टेहला रोड से ओमप्रकाश के खेत होते हुए अशोक हाउस तक 14.06 लाख रुपये से सड़क बनेगी।
श्रीकृष्ण ऑयल मील से परशुराम कॉलोनी अंडरपास तक 20.08 लाख रुपये खर्च होंगे।
बाइपास से दयानगर वार्ड-29 तक 24.73 लाख रुपये की सड़क बनेगी।
शिव कॉलोनी में गजेंद्र के घर तक 11.36 लाख रुपये से सड़क निर्माण होगा।
एडवोकेट कृष्ण मेहता के घर से राष्ट्रवीर हाउस तक 16.52 लाख रुपये खर्च होंगे।
लाल पहाड़ी से माली टिब्बा तक 22.62 लाख रुपये की सड़क बनेगी।
रेवाड़ी रोड से मनजीत हाउस तक 9.31 लाख रुपये खर्च होंगे।
श्रीनाथ मेडिकोज से सतपाल दहिया तक 5.04 लाख रुपये से सड़क निर्माण होगा।

वर्जन:
शहर के नौ प्रमुख स्थानों पर करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।-पवन कुमार, जेई, नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें