फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में अलग पहचान बनाएगा जिला ः उपायुक्त

विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त श्याम लाल पूनिया। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
आने वाले समय में महेंद्रगढ़ जिला राज्य में औद्योगिक क्षेत्र के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगा। ऐसे में नारनौल में फ्रेट कॉरिडोर के साथ बन रहे इंटिग्रेटिड मल्टीपर्पज लॉजिस्टिक हब तथा खुडाना गांव में बनने वाली आईएमटी से संबंधित किसी भी कार्य में ढिलाई नहीं होनी चाहिए। यह निर्देश उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने बुधवार को दोनों महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों से संबंधित अधिकारियों की बैठक में दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इंटिग्रेटिड मल्टीपर्पज लॉजिस्टिक हब में ढांचागत कार्य चल रहा है। इसमें कुछ जगह पर अंडरपास बनवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए तैयार किए गए मार्ग के कारण किसी भी गांव की आवाजाही प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
इसी प्रकार उन्होंने खुडाना में पहले फेज में लगभग एक हजार एकड़ में बनने वाले आईएमटी प्रोजेक्ट के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित गांव के लोगों तथा पंचायत से ही भूमि पोर्टल पर भूमि देने के लिए आवेदन करवाएं। इसके लिए संबंधित एजेंसी तथा राजस्व विभाग मिलकर कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वन विभाग से दिल्ली जाने वाली मंजूरी के संबंध में सभी कार्रवाई पूरी कर ले ताकि प्रोजेक्ट में किसी प्रकार की देरी न हो। इस मौके पर एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम महेंद्रगढ़ दिनेश कुमार, डीएफओ रोहतास, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अश्वनी कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें