नारनौल। प्रदेश में आयुष्मान कार्ड जारी करने में नारनौल प्रथम स्थान पर रहा है। 15 से 30 सितंबर तक ही जिले में 4 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवा दिए गए हैं। जबकि कुल में एक लाख आठ हजार 55 कार्ड बन चुके हैं।
जिला सूचना प्रबंधक उमेश सैनी ने बताया कि 15 से 30 सितंबर तक आयोजित आयुष्मान भारत पखवाड़ा के तहत जिले में 4 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाते हुए पखवाड़े में सर्वाधिक कार्ड बनाए हैं। जिला अब तक आयुष्मान कार्ड जारी करने में प्रथम स्थान पर है। आयुष्मान भारत पखवाड़ा को 30 सितंबर से बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दिया है। उन्होंने आयुष्मान भारत के लाभार्थियों से आह्वान किया कि वे 15 अक्तूबर तक अपने नजदीक सीएसएसी सेंटर पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं।
15 अक्टूबर तक सभी सीएससी सेंटर पर मुफ्त बनेंगे आयुष्मान कार्ड
आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 3 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण की ओर से जिले में 30 सितंबर तक आयुष्मान भारत योजना के प्रचार-प्रसार के लिए पखवाड़ा मनाया गया। अब इसे बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दिया गया है। 15 अक्तूबर तक जिले की प्रत्येक सीएससी सेंटर पर मुफ्त में आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 108055 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं। अब भी लगभग 1 लाख आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने शेष हैं। उन्होंने योजना के लाभार्थियों से पखवाड़े के दौरान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर मुफ्त आयुष्मान कार्ड बनवाने आह्वान किया