फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलिंडर में 50 रुपये की वृद्धि को लेकर महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बढ़ती महंगाई को लेकर महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के मोहल्ला महायचान में प्रदर्शन किया गया। महिलाओं ने खाली गैस सिलिंडर सिर पर उठाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही महिला कांग्रेस की शहरी जिला अध्यक्ष बाला देवी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी करके आम आदमी की जेब पर डाका डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, गैस व अन्य खाद्य पदार्थों के दाम भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महिलाओं के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाना चाहिए। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की शहरी जिला उपप्रधान अनीता बवाना, महासचिव कृष्णा खातीवास, नर्मदा, संतोष, शालू, विमला, कृष्णा सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें