फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल से जयपुर रूट पर नई रेलगाड़ी चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने शनिवार को नारनौल रेलवे स्टेशन से जयपुर एवं अन्य रूट पर नई गाड़ियां चलाने के लिए स्टेशन अधीक्षक मुनेश भार्गव को ज्ञापन सौंपा। सोहनलाल गोयल ने बताया कि नारनौल से जयपुर नई ट्रेन चलाने के साथ अन्य रूट की गाड़ियों को नियमित करने आदि मांगों के लिए स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के महाप्रबंधक के नाम का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में व्यापार मंडल, खाद्यान्न व्यापार एसोसिएशन, नर नारायण सेवा समिति, बार एसोसिएशन, यादव कल्याण सभा, सैनी सभा, पुस्तक विक्रेता एसोसिएशन, अग्रवाल सभा, हलवाई एसोसिएशन, स्वर्णकार सभा, सेवा भारती, भारत विकास परिषद, नगर परिषद की निवर्तमान प्रधान, निवर्तमान सरपंच पटीकरा सहित अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने बताया कि नारनौल से जयपुर चिकित्सा संबंधी यात्राओं के लिए आसपास के क्षेत्रवासियों को इस रूट पर गाड़ी की आवश्यकता है। इसके साथ-साथ जनशताब्दी यात्री गाड़ी को रविवार को भी चलाया जाए। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि बांद्रा-चंडीगढ़ जोकि 2 दिन नारनौल आती है उसे हफ्ते में 4 दिन किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रात: काल रेवाड़ी जाने वाली यात्री गाड़ी को दिल्ली तक विस्तार करने तथा अहमदाबाद से जयपुर होते हुए नारनौल के रास्ते से कटरा माता वैष्णो देवी के लिए भी एक ट्रेन चलाने की मांग रखी है। इस अवसर पर दिलीप सिंह, बजरंग लाल गुप्ता, भारत तायल, चिरंतन शर्मा, रामनिवास यादव, मनोज मित्तल, संजय गर्ग व अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें