फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर की नहर में पानी छोड़ने की मांग

विज्ञापन
डीसी को ज्ञापन देने जाते गांव बैरावास के ग्रामीण। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
गांव पल्ह, पाल, बैरावास, खेड़की, निहालवास व दुलोठ के ग्रामीणों ने रविवार को उपायुक्त अजय कुमार को ज्ञापन सौंपकर उनके गांवों में नहरी पानी उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि पानी नहीं मिलने के कारण उनकी फसलें सूखने लगी हैं। जबकि जिले के किसान नहर के पानी पर ही आधारित होकर खेती करते हैं। ऐसे में अगर उन्हें पानी नहीं मिला तो उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी।
ग्रामीणों ने बताया कि पंप हाउस 4, 5 व 6 से पल्ह, पाल, बैरावास, खेड़की, निहालवास व दुलोठ गांव जुड़े हुए हैं। जबकि मुख्य हेड से नहरों में पानी 4 नवंबर से चल रहा है, लेकिन उनके गांवों की नहरों में अभी तक पानी नहीं आया है। वहीं ग्रामीण नहरी पानी को लेकर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह से भी मिल चुके हैं। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन को निर्देश देकर गांवों में पानी पहुंचाने के लिए कहा था, लेकिन अभी तक उनके गांवों में पानी नहीं पहुंचा है। इस पर वे आज आप से मिलकर नहरी पानी उपलब्ध करवाने की मांग करते हैं। उपायुक्त ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। इस मौके पर मनोज कुमार, मंदीप सिंह, अनिल कुमार, धर्मेंद कुमार, विकास, विनोद, दीपक, विजयपाल व बाबूलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

सूखने की कगार पर पहुंची फसल
नहर में पानी नहीं आने से फसल सूखने की कगार पर है। इसलि प्रशासन को नहर में जल्द से जल्द पानी छोड़ना चाहिए, ताकि उनकी मेहनत खराब होने से बच सके। -अर्जुन सिंह।
सांसद के आदेश के बाद भी नहीं छोड़ा पानी
सांसद के आदेश के बाद भी नहर में पानी नहीं छोड़ा गया। जिसके चलते कई गांवों के किसान परेशान हैं। हम लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नहर में पानी छोड़ा जाए। -बिरेंद्र सिंह
सरसों की सिंचाई की जरूरत
सरसों की फसल को बिजाई के बाद सिंचाई की जरूरत होती है। वहीं गेहूं फसल के पलाव का भी समय है। इसलिए पानी की अत्यधिक आवश्यकता है, लेकिन प्रशासन उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। -बुधराम।
पानी नहीं छोड़ा तो करना पड़ेगा आंदोलन
सांसद के बाद आज उपायुक्त से नहर में पानी छोड़ने की गुहार लगाई है। इसके बाद भी अगर नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो उन्हें मजबूरी में आंदोलन का रास्ता अपनाना होगा। जिसका जिम्मेदार स्वयं प्रशासन होगा। -विजय पाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें