एडीसी को ज्ञापन सौंपते अग्रवाल समाज के लोग । संवाद
- फोटो : Narnol
अग्रवाल समाज का एक प्रतिनिधिमंडल अग्रवाल सभा के चुनाव को लेकर बजरंग लाल अग्रवाल के नेतृत्व में अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया एवं प्रशासक अग्रवाल सभा को ज्ञापन सौंपा।
अग्रवाल सभा के पूर्व प्रधान सतनारायण गुप्ता ने अतिरिक्त उपायुक्त को बताया कि 18 जुलाई 2017 को अग्रवाल सभा का प्रशासक नियुक्त किया गया था। जिसको 4 साल से अधिक समय हो गया, लेकिन चुनाव की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। जिस कारण बिना देखरेख के सभा का भवन जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच गया है। सभा का सारा कार्य एक कर्मचारी देख रहा है। जबकि इतनी बड़ी संस्था को चलाने एवं देखरेख के लिए एक निर्वाचित कमेटी की आवश्यकता होती है। प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि जब तक चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं होती तब तक एडहॉक कमेटी का गठन किया जाए, ताकि उसकी देखरेख में सभा अपना कार्य करती रहे। जयंती संयोजक अनिल गोयल ने कहा कि अग्रवाल सभा की प्रॉपर्टी बिना देखरेख के अभाव में नष्ट होती जा रही है अत: चुनाव शीघ्र होने चाहिए। अग्रवाल सभा प्रशासक ने समाज के लोगों की बात ध्यान से सुनने के बाद कहा कि वे उपायुक्त से बात करके कार्रवाई शुरू करवाई जाएगी। इस मौके पर सुदर्शन बंसल, बद्री प्रसाद गर्ग, हीरालाल मित्तल व ओमप्रकाश उपस्थित थे।