महेंद्रगढ़: भोजावास में बस स्टैंड पर बर्गर खा रहे युवक को मारी गोली, कुछ समय पहले कहासुनी पर की वारदात
Thu, 08 Sep 2022 10:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
सार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे के गांव भोजावास की घटना है। आठ की संख्या में आए लोगों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच र्की।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना उपमंडल के गांव भोजावास में वीरवार की शाम बस स्टैंड के नजदीक एक दुकान पर बर्गर खा रहे युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। सात-आठ की संख्या में आए लोगों में एक ने गोली मारी जो युवक के सीने में लगी। पुलिस ने लोगों के सहयोग से उसे उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच र्की।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल गांव गोमला निवासी सोनू ने बताया कि वीरवार की शाम वह भोजावास बस स्टैंड पर एक दुकान पर बर्गर खा रहा था। तभी 8 लोग पहुंचे और उसके ऊपर अचानक हमला कर दिया। इनमें से एक ने उसे गोली मार दी।
घायल सोनू ने बताया गोली मारने में अंकुर और क्रांति शामिल थे। सोनू ने बताया कि क्रांति से कुछ समय पहले मामूली से कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश को लेकर क्रांति ने हमला किया है। उप नागरिक अस्पताल के डॉक्टर अंकित ने बताया कि सोनू के सीने में एक गोली लगी है। प्राथमिक उपचार करके घायल व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।