हरियाणा के नारनौल में नगर परिषद में पीएम आवास योजने के तहत कार्यरत एक सर्वेयर को विजिलेंस ने 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस आगामी कार्रवाई कर रही है। विजिलेंस के अनुसार नारनौल निवासी पंकज ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में बनने वाले घरों के लिए नगर परिषद में आवेदन किया हुआ है।
विज्ञापन
इसके लिए वह नप में कार्यरत सर्वेयर अर्जुन कुमार से वह कई बार मिला, लेकिन अर्जुन उसके चक्कर लगवाता रहा। अर्जुन ने पंकज से काम करने की एवज में 20 हजार रुपये की मांग की। इस पर पकंज ने रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस को दी। सोमवार शाम को विजिलेंस के अधिकारियों ने पंकज को 15 हजार रुपये अर्जुन को देने के लिए दिए।
उन नोटों पर हस्ताक्षर किए गए। पंकज ने नगर परिषद पहुंचकर अर्जुन को पैसे पकड़ा दिए तथा टीम को इशारा कर दिया। इशारा पाते ही टीम ने अर्जुन को रंगे हाथों पकड़ लिया। विजिलेंस उसे पकड़कर अपने साथ ले गई है।