फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: संदिग्ध अवस्था में चौबारे में मिले महिला व पुरुष के शव, मृतक की जेब से मिला सुसाइड नोट

Tue, 08 Mar 2022 02:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

पुलिस का कहना है कि शहर के मोहल्ला लालावाला कुआं के एक मकान में दो शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच की गई। मृतक नरेश कुमार की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में शव मिलने के बाद मौके पर जुटे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ शहर के मोहल्ला लाला वाला कुआं स्थित एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय व्यक्ति व 35 वर्षीय महिला का शव मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। सुसाइड नोट में मृतक ने मौत का जिम्मेदार स्वयं को बताया है। 

विज्ञापन

मकान के चौबारे में दो शव पड़े होने की सूचना के बाद मौके एएसपी सिद्धांत जैन व शहर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार टीम सहित पहुंचे। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया। पुलिस द्वारा आसपास के मकानों से सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई है। पुलिस ने मृतका के पति की लिखित शिकायत पर शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए। 


 यह दी मृतका के पति ने शिकायत 
पुलिस को दी शिकायत में शहर के चामधेड़ा रोड स्थित मंचमुखी हनुमान मंदिर निवासी मुकेश ने बताया कि वह मेले में खिलौने बेचने का कार्य करता है। सोमवार को वह रात्रि दस बजे घर पहुंचा तो उसे उसके लड़के ने खाना खिला दिया और वह सो गया। उसने अपनी पत्नी कमलेश उर्फ सपना के बारे में पूछा तो बच्चों ने बताया कि वह पड़ोस में गई हुई है।

 

वह मंगलवार को अपने काम पर चला गया। दिन में करीब 11 बजे उसकी बेटी अनिता ने बताया कि जल्दी घर आ जाओ। मुझे किसी ने बताया है कि मेरी मम्मी अब नहीं रही। उसके उपरांत वह अपने घर पहुंचा और उसके बाद मोहल्ला लाला वाला कुआं निवासी नरेश कुमार के पुराने मकान के चौबारे पर पहुंचा।

 

जहां उसकी कमलेश उर्फ सपना और नरेश कुमार चौबारे के अंदर मृत पड़े हुए थे और कमरे के अंदर एक अंगीठी में कोयला की राख पड़ी हुई थी और कमरे की खिड़की बंद थी। उसकी पत्नी कमलेश का नरेश कुमार के साथ काफी समय से आना जाना था। पुलिस ने कमलेश उर्फ सपना के पति मुकेश के बयान पर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

 

शहर के मोहल्ला लालावाला कुआं के एक मकान में दो शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच की गई। मृतक नरेश कुमार की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में मृतक ने महिला से अच्छी मित्रता बताई है तथा अपनी मौत का किसी पर भी आरोप नहीं लगाया है। सीन ऑफ क्राइम टीम द्वारा मामले की गहनता से जांच कर सभी प्रकार के साक्ष्य जुटाए गए हैं। -अश्वनी कुमार, शहर थाना प्रभारी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें