फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में बर्बर हत्या: पत्थर से कईं वार कर युवक को मार डाला, हाथ भी काटा

Wed, 19 Jan 2022 11:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

पुलिस ने परिजनों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हत्या की वजह पैसों का लेन-देन बताया जा रहा है।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो लोगों ने मिलकर हरियाणा के महेंद्रगढ़-नारनौल जिले के गांव मांदी में एक युवक की पत्थरों से मार-मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों उसका हाथ भी काट दिया और सिर व चेहरे पर तेजधार हथियार से वार किए। आरोपियों ने चेहरे को कुचलने का भी प्रयास किया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या की वजह पैसों का लेन-देन बताया जा रहा है।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह राहगीरों ने लाल पहाड़ी के पास शव पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पहचान करवाई तो रजनीकांत निवासी मांदी के रूप में हुई। हत्या स्थल से दो लीटर पानी की एक बोतल और खून लगा एक पत्थर मिला।

पुलिस को दी शिकायत में सुभाष निवासी गांव मांदी ने बताया कि उसका भाई रजनीकांत टेंपो चलाता था। मंगलवार की शाम को उसको रोहित निवासी मांदी बुलाकर लेकर गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। उसने बताया कि रोहित के साथ कोजिंदा निवासी दीपक भी था। सुभाष ने बताया कि दोनों ने मिलकर उसके भाई रजनीकांत की हत्या की है।
विज्ञापन


रजनीकांत के सिर में तेजधार हथियार से वार करने के दो निशान हैं। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसका हाथ भी काट दिया था और मुंह पर भी वार किए थे। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। रजनीकांत के अलावा उसके परिवार में उसकी तीन बहनें और एक भाई है। रजनीकांत के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। रजनीकांत का भाई सुभाष मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है।

मृतक के भाई सुभाष के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई है। -युद्धवीर सिंह, सिंह, सिटी थाना प्रभारी, नारनौल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें