शहर के मोहल्ला मीयां की सराय में बुधवार की रात एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला
समाप्त कर ली।
बुधवार की शाम सचिन (23) अपने घर पर खाना खाकर सोने के लिए अपने कमरे में गया था। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजनों को कुछ शंका हुई तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा तोड़ दिया।
परिजनों ने सचिन को पंखे के सहारे फंदे से लटकता पाया जो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सचिन के शव को अपने कब्जे में ले लिया। सचिन के पिता नरेश सैनी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सचिन मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है।