फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग के छात्र ने खाया जहर, मौत

Mon, 11 Jan 2016 10:51 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नई मंडी निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


नई मंडी निवासी 23 वर्षीय अमित कुमार नोएडा स्थित एक कालेज में इंजीनियरिंग का छात्र था। वह इन दिनों अपने घर पर आया हुआ था। रविवार रात को उसने अज्ञात कारणों के चलते कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई।

परिजनों को जब इसका पता चला तो वे तुरंत उसे नागरिक अस्पताल लाए। जहां से उसे गंभीर अवस्था के चलते रेफर कर दिया गया। परिजन उसे बहरोड़ के एक अस्पताल ले गए। जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें