फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में हादसा: खेत से लौट रहे स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत

Sat, 15 Apr 2023 12:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल के हसनपुर गांव में कोरियावास रोड पर स्कूटी सवार एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया
मोहल्ला सलामपुरा निवासी नीरज ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह नीमराणा जेपनीजोन मे काम करता है। उसके पिता राम निवास ने गांव रामबास में करीब एक एकड़ में किन्नू के पेड़ लगा रखे हैं। वे अकसर स्कूटी से सुबह गांव रामबास जाते थे व शाम को वापस घर आ जाते थे।

अज्ञात वाहन चालक ने मारी टक्कर
प्रतिदिन की तरह उसके पिता शुक्रवार को भी रामबास खेत मे गए। रात लगभग आठ बजे उसके ताऊ के लड़के शिव कॉलोनी सुनील ने फोन पर बताया कि चाचा रामनिवास की स्कूटी को गांव हसनपुर कोरियावास के पास अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी है। वे रामनिवास को सरकारी अस्पताल में लेकर आए हैं। सूचना पर वह परिवार के सदस्यों के साथ सरकारी अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें