राजस्थान के हमलावरों ने किया चार को घायल
गांव आजमाबाद मौखुता में शनिवार रात करीब दस लोगों ने राजस्थान नंबर की बोलेरो में आकर गांव के युवकों से मारपीट की। इसमें चार घायल हो गए। इसमें से दो की हालत गंभीर बनी है जो जयपुर में उपचाराधीन हैं। हमलावरों की गाड़ी को ग्रामीणों ने अपने कब्जे में ले लिया है जबकि हमलावर भागने में कामयाब रहे।
ग्रामीण मुकेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:15 बजे राजस्थान के डाबला बसई के करीब दस लोग एक बोलेरो में सवार होकर आए और गांव के युवकों से मारपीट करने लगे। उसने बताया कि हमलावरों में से चार लोगों को वे जानते हैं जबकि उनके साथ 5-6 अन्य लोग भी थे। उन्होंने गांव के मंदिर के पास गाड़ी रोककर गाली गलौच और मारपीट शुरू कर दी। इसमें चार युवक घायल हो गए। इनमें दीपक पुत्र ओमप्रकाश और मुकेश पुत्र निहाल सिंह को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया गया है। अन्य दो हरिमोहन पुत्र शेर सिंह और मान सिंह पुत्र ओमप्रकाश नारनौल नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। घटना की सूचना पर निजामपुर चौकी इंचार्ज किरपाल मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही आरोपी युवक मौके पर अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गये।
कोट
पुलिस नागरिक अस्पताल में घायलों के बयान लेने गई थी। इसमें से दो को रेफर और दो को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अभी घायलों के पास जा रहे हैं। उनके बयान लेने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। - किरपाल सिंह, चौकी इंचार्ज, निजामपुर