फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को मारपीट कर 15000 लूटे

Sun, 25 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
लूट का शिकार अनिल कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुरा के पास मंडी से धान बेचकर घर जा रहे एक किसान से गांव के पास दबंगों ने शराब के लिए पैसे मांगे। विरोध पर उसे मारपीट कर 15000 रुपये लूट लिए। लोडर में तोड़फोड़ कर बंबा में पलट दिया। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हरिहरपुरा निवासी अनिल कुमार पुत्र रामबाबू गांव में खेती के साथ अपना लोडर चलाता है। शनिवार को वह मंडी में धान बेचने आया था। रात करीब साढे़ सात बजे जब वह वापस घर जा रहा था तभी हरिहरपुरा के पास उसे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। उससे शराब के लिए पैसे मांगे। जब अनिल ने पैसा देने से मना कर दिया तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उसकी जेब में धान बिक्री के पडे़ 15000 रुपये लूट लिए। पीडित अनिल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट व लूटपाट करने वाले भाग निकले। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। एसओ फ्रेंड्स कालोनी रोहित तिवारी ने बताया कि मामला मारपीट का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें