शहर थाना पुलिस ने सोमवार सायं को मोहल्ला चौधरियान नारनौल में एक मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध पटाखे पकड़े हैं। आरोपी के खिलाफ थाना शहर नारनौल में मुकदमा दर्ज कर पटाखों सहित गिरफ्तार कर लिया है। जिसे मंगलवार को नारनौल अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया।
कुछ दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक ने दीपावली के त्यौहार के चलते बाजारों में सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाने के आदेश दिए थे। इसके साथ ही पुलिस के सुरक्षा एजेंटों को भी सतर्क रहने के आदेश दिए थे। इसके चलते सुरक्षा एजेंट पुलिस को अवैध पटाखे रखे जाने की गुप्त सूचना मिली।
जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत सिटी थाना नारनौल में दी। सूचना पाकर थाना से एसआई धर्म सिंह, एचसी प्रीतम व एचसी राकेश मोहल्ला चोधरियान में शुभम के घर छापा मारा। जहां पुलिस को भारी मात्रा में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पटाखों सहित गिरफ्तार किया।
जिसे मंगलवार को नारनौल न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उसे जमानत पर छोड़ दिया। आरोपी शुभम भी 4-5 दिन पहले ही दिल्ली से पटाखे लेकर आया थका। इससे पूर्व भी शहर थाना पुलिस ने गुरुनानक पुरा में अवैध पटाखे पकड़े थे, जोकि राजस्थान से लाये गए थे।