पंचायती चुनाव की आड़ में कई शराब माफिया शराब की सप्लाई करने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की और से सोमवार रात को अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ब्रहमदेव चौक के पास अवैध शराब बेचने वालों के एक गोदाम पर एस.आई. सतबीर, अच.सी. सतबीर व साथी पुलिस कर्मचारियों सहित पहुंचे।
पुलिस पार्टी आने की सूचना पाकर अवैध शराब बेचने वाला रिसाल सिंह निवासी मालडा पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से भाग गया। वहीं जब गोदाम की तलाशी ली गई तो वहां 1248 बोतल अंग्रेजी, 360 बोतल बीयर की अवैध शराब बरामद की। अवैध शराब रखने के कारण आरोपी को शराब अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसआई सतबीर सिंह का कहना है कि आरोपी को जल्द ही तलाश करके गिरफ्तार किया जायेगा। वहीं दूसरी और एक अन्य और सूचना मिली की निम्भी से खेरोली रोड वाले रास्ते पर एक जायलो गाड़ी, जिसमे 3 व्यक्ति सचिन, संदीप और संदीप फौजी सभी वासी कोथलकलां बैठे हुए है।
ये सभी आरोपी गांवों में अवैध शराब की सप्लाई कर कर रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही तुरंत एएसआई बलवान सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारी गांव खेरोली मोड़ पर पहुंचे। निम्बी गांव की तरफ से आती हुई जायलो गाड़ी को रुकवाकर गाड़ी की तलाशी ली गई तो पाया कि गाड़ी में 48 बोतल अंग्रेजी, 108 बोतल देशी अवैध शराब रखी हुई थी। गाड़ी में से एक आरोपी संदीप फौजी तलाशी के दौरान गाड़ी से उतरकर फरार हो गया, वहीं अन्य दो को काबू किया गया। संदीप फौजी भी रात में ही बस स्टैंड महेंद्रगढ़ से काबू करके इन तीनों के खिलाफ शराब अधिनियम एक्ट के तहत थाना महेंद्रगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।