फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: मंडी अटेली में चालक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर पिकअप लूटी, किराये पर लेकर गए थे

Tue, 14 Jun 2022 11:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

गाड़ी तीन युवक किराये पर ले गए थे, चालक के शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मौके पर पहुंचे डीएसपी राजीव कुमार, सीआईए स्टाफ व थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के मंडी अटेली कस्बे के नारनौल-रेवाड़ी मार्ग पर स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार के सामने से पिकअप गाड़ी को किराये पर लेकर गए तीन युवकों ने चालक की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डालकर गाड़ी लूट ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएसपी राजीव कुमार, सीआईए स्टाफ व थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल की जांच पड़ताल की। साथ ही आसपास के थानों में सूचना देकर नाकाबंदी करवाई। वहीं पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव बौचड़िया निवासी रणबीर सिंह अपनी पिकअप गाड़ी को पुराने बस स्टैंड के समीप स्टैंड पर रोजमर्रा की तरह खड़ी किए हुई था। इस दौरान तीन युवकों ने आकर रणबीर को गाड़ी किराये पर ताजपुर से राजस्थान में भैंस छोड़ने के लिए कहा। इसका किराया 1250 रुपये तय किया गया।

रणबीर ने हां कर दी और उनके साथ चल दिया। तीनों युवक में से एक युवक पिकअप में बैठ गया तथा अन्य दो बाइक से पीछे-पीछे चल दिए। आरोप है कि आरोपियों ने ताजपुर गांव से पार होते ही नहर के समीप चालक की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डालकर गाड़ी को रुकवाया।
विज्ञापन


इसके बाद पिकअप में बैठ गए। इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ दी। गाड़ी लूट कर भाग गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर छानबीन की तो वह भी राजस्थान के भीलवाड़ा से चोरी की हुई निकली। पुलिस टीम डीएसपी राजीव के नेतृत्व में छानबीन में जुटी हुई है। अटेली पुलिस थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें