फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने एक रात हो तीन दुकानों के ताले तोड़े

Tue, 02 Aug 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौल में रविवार रात मोहनी गली की मार्केट में अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर उसमें रखे हजारों रुपये सामान को चुरा लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि रविवार की देर सायं वह अपनी दुकान सही सलामत बंद कर अपने घर चले गए थे। सोमवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान ताले टूटे हुए है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया तथा पीड़ित दुकानदारों  की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर  दी है। पुलिस के अनुसार चोरों ने एक ही रात को मोहनी गली की मार्केट में  स्थित तीन दुकानों के ताले तोड़कर उसमें रखे सामान को चुरा ले गए। पुलिस के  अनुसार गांव सिलापुर निवासी रतन सिंह, अंकित इलेक्ट्रानिक की दुकान व  सुंदर कैमरे की दुकान से चोर हजारों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। वहीं  मार्केट के शिवकुमार, धर्मपाल, नवनीत, विकास, मनोज कुमार अनिल कुमार और  हवा सिंह ने जिला पुलिस ने मांग की है कि रात के समय में इस मार्केट में गश्त बढ़ाए जाए ताकि भविष्य में कोई बड़ी घटना न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें